{"_id":"6d581b9587e83f9dbb2f875e777d4e74","slug":"who-got-plot-possession-throughout-in-a-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट पाने वालों को साल भर में मिल सकता है पजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट पाने वालों को साल भर में मिल सकता है पजेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 04 Nov 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर-22 डी स्थित आवासीय भूखंडों की योजना में लोगों को एक से सवा साल में पजेशन दिया जा सकता है। प्राधिकरण ने मंगलवार को सेक्टर के विकास के लिए टेंडर जारी करने के निर्देश दे दिए। सोमवार को 120 वर्गमीटर और 162 वर्गमीटर के आवासीय भूखंडों की योजना का ड्रॉ निकाल कर 900 आवेदकों को चुना गया था।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में मंगलवार को सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने सेक्टर के विकास के लिए निविदाएं आमंत्रित करने का निर्देश दिया है। विकास कार्यों पर लगभग एक सौ से 125 करोड़ रुपये के आसपास खर्च होंगे।
विज्ञापन
आवासीय योजना के लिए आवंटियों को दो साल में भूखंडों के पजेशन देने का प्राधिकरण ने वादा किया है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित अवधि से पहले करीब एक से सवा साल में ही पजेशन देने का प्रयास किया जाएगा। इसी सेक्टर में समाजवादी आवासीय योजना के करीब चार हजार फ्लैट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा वन बीएचके और टू बीएचके फ्लैट भी बनाएं जा रहे हैं।
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण द्वारा सोमवार को ड्रा किए गए 900 आवासीय भूखंडों के आवंटियों की लिस्ट मंगलवार को प्राधिकरण की वेबसाइट पर जारी कर दी गई। इस दौरान जिनको भूखंड अलॉट हुए हैं उन्हें वर्ग के आधार पर लिस्ट जारी की है।