फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Where to stay Kejriwal these days who was active in the media

क्या हुआ कि ना टीवी देखते हैं, ना अखबार पढ़ते हैं केजरीवाल

Thu, 12 Mar 2015 03:46 PM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
Where to stay Kejriwal these days who was active in the media

जहां एक ओर आम आदमी पार्टी अंदरूनी महत्वाकांक्षी महाभारत का शिकार हो रही है तो वहीं इस पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से मीडिया से दूर हैं। ये वहीं केजरीवाल हैं जो अपने हर काम को करने से पहले मीडिया से जुड़े रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया की ट्रेंडिंग हो या फिर फेसबुक पेज पर अपने कामों का ब्यौरा देना हो केजरीवाल हमेशा से लोगों तक अपनी बात पहुंचाते रहे हैं, लेकिन पार्टी में मची कलह के बाद से अरविंद ज्यादातर मीडिया माध्यमों से दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


फिलहाल केजरीवाल ना तो कभी अखबार पढ़ते दिखाई देते हैं और ना कभी टीवी देखते हुए और तो और इन दिनों वो लैंडलाइन फोन का भी इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

ना अखबार पढ़ते हैं और ना टीवी देखते हैं

Where to stay Kejriwal these days who was active in the media

आपको बता दें कि केजरीवाल इन दिनों अपने इलाज के लिए बंगलूरु में हैं 6 मार्च से उनका नैचरोपैथी से इलाज चल रहा है। जिंदल नेचर केयर इंस्टीट्यूट के डाइरेक्टर मेडिकल बवैना नंदकुमार कहते हैं कि हमने उन्हें जब भी कमरे में देख है वो इन सारी मीडिया से दूर नजर आते हैं।

डॉक्टर नंदकुमार के मुताबिक केजरीवाल का लगातार इलाज चल रहा है। सुबह से लेकर शाम तक उनकी दिनचर्या में काफी बदलाव किया गया है। केजरीवाल के नाश्ता, दोपहर का खाना, और लंच के शाम के नाश्ते के लिए जरूर 30-30 मिनट का गैप किया गया है।

केजरीवाल के पिता गोविंद राम पत्नी गीता देवी उनके साथ हैं। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो सका है कि वो आम आदमी पार्टी की वास्तविक स्थितियों के बारे में जानकारी लेने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed