{"_id":"1ace500d33c14f29425096c0c4b5f407","slug":"when-you-open-mms-phones-will-be-useless-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएस खोला तो फोन हो जाएगा बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएस खोला तो फोन हो जाएगा बेकार
आशुतोष दुबे/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 25 Feb 2016 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने वाले सावधान। इन दिनों लोगों को एक ऐसा एमएमएस लिंक भेजा जा रहा है जिसे अपलोड करते ही वह आपके मोबाइल के पूरे सॉफ्टवेयर को बेकार देता है।
विज्ञापन
साइबर सेल अधिकारियों के मुताबिक उनके पास अभी तक दर्जनों ऐसी शिकायतें आई हैं जिसमें मोबाइल धारकों के पास भेजे एक एक लिंक को अपलोड करने पर मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं साइबर एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल ने बताया कि यह एमएमएस लिंक लोगों को मनमोहित करने जैसा है। जिसे मोबाइल फोन पर पर भेजा रहा है। जो इनबाक्स में न जाकर सीधे मोबाइल की स्क्रीन पर दिखाई देता है।
विज्ञापन
इस पर क्लिक करते ही यह लिंक मोबाइल में अपलोड होना शुरू हो जाता है। जिसकी वजह से मोबाइल के विंडो से लेकर सभी अन्य फंक्शन काम करना बंद कर देते हैं और मोबाइल स्क्रीन ब्लैक हो जाती है। फिलहाल साइबर सेल इस लिंक की जांच कर रहा है। ताकि साइबर हैकरों की पहचान की जा सके।