{"_id":"6606d7c3bf80aa598d016b5b","slug":"when-woman-stopped-him-from-drinking-alcohol-miscreants-killed-her-son-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-43965-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिला ने शराब पीने से रोका ताे \nबदमाशों ने बेटे की कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिला ने शराब पीने से रोका ताे बदमाशों ने बेटे की कर दी हत्या
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम जिले के जहांगीरपुरी इलाके की घटना
पुलिस ने आरोपी समेत दो को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिले के जहांगीरपुरी इलाके में एक महिला ने बदमाशों को शराब पीने से मना किया तो उसके बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कृष्णा उर्फ गट्टू और उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 19 साल के प्रकाश उर्फ कलवा के रूप में हुई है। वह सी ब्लॉक जहांगीरपुरी इलाके में परिवार के साथ रहता था। जहांगीरपुरी पुलिस को बृहस्पतिवार को प्रकाश को चाकू मारे जाने की पीसीआर कॉल मिली थी। प्रकाश को खून से लथपथ हालत में देखकर उसको तुरंत नजदीक के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बीच प्रकाश को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने वारदात वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया। आरोपी कृष्ण और नाबालिग के ठिकानों पर छापे मारकर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि प्रकाश की मां ने बुधवार को दोनों को शराब पीते से रोका था और दोनों को वहां से भगा दिया था। आरोपी इसका बदला लेना चाहते थे। बृहस्पतिवार को प्रकाश अकेला दिखाई दिया। दोनों आरोपियों ने प्रकाश का पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद चाकू घोंप दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से उनके पूर्व के अपराध की जानकारी जुटा रही है।