फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When he was stopped from smoking beedi accused attacked him with glass bottle

Delhi: छोटे बच्चों को बीड़ी पिलाने से रोका तो कर दिया कांच की बोतल से हमला, चेहरे और पेट पर भी किया वार

Sun, 08 Sep 2024 10:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो,  नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो,  नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 Sep 2024 10:41 PM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर की वारदात है। नौवीं कक्षा के छात्र ने अपने दोतों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। नौवीं कक्षा का छात्र छोटी क्लास के बच्चों को बीड़ी पिला रहा था।

विज्ञापन
When he was stopped from smoking beedi accused attacked him with glass bottle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में छोटे बच्चों को बीड़ी पिलाने से रोकना 12वीं कक्षा के छात्र को महंगा पड़ गया। आरोपी नौवीं कक्षा के छात्र ने छुट्टी के बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर 17 वर्षीय अशफ खत्री पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। चेहरे और पेट में बोतल लगने के बाद अशफ को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

वहां उसका इलाज हुआ। पुलिस ने अशफ खत्री का बयान लेकर आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दरअसल आरोपी छात्र छठी कक्षा के छात्रों को बीड़ी पिला रहा था। अशफ ने इसका विरोध जताकर आरोपी छात्र से ऐसा न करने के लिए कहा था। इसी बात पर दोनों के बीच बहस भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अशफ परिवार के साथ नंबर-6, ज्योति कॉलोनी में रहता है। वह ज्योति नगर के एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है और छात्र एडवाइजरी बोर्ड का सदस्य है। शुक्रवार को स्कूल का एक छात्र छोटी कक्षा के छात्रों को बीड़ी पिला रहा था। अशफ ने उसे ऐसा करने से मना किया।

विज्ञापन

इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। शाम को स्कूल की छुट्टी हुई तो अशफ अपने दोस्तों के साथ घर लौटने लगा। वेस्ट ज्योति नगर पहुंचने पर पहुंचने पर आरोपी छात्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अशफ को जबरन रोक लिया। पहले अशफ के साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी ने उस पर टूटी कांच की बोतल से हमला कर दिया।

चेहरे और पेट पर बोतल लगने से अशफ जख्मी हो गया। दोनों दोस्त उसे जीटीबी अस्पताल ले गए। वहां उसके परिजन पहुंचे। पुलिस ने अशफ का बयान लेकर मामला दर्ज कर आरोपी छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed