फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When BJP give 2500 reupees to women in Delhi and who will get this benefit

Delhi: दिल्ली में भाजपा महिलाओं को कब से देगी ₹2500 और किसको मिलेगा ये लाभ, आपके मन के सवाल का ये रहा जवाब

Tue, 11 Feb 2025 05:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Feb 2025 05:03 AM IST
सार


दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी हो रही है। अब दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के मन में बहुत से सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
When BJP give 2500 reupees to women in Delhi and who will get this benefit
भाजपा ने किया था महिलाओं को 2500 रुपये देने का एलान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी हो रही है। अब दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के मन में बहुत से सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी चुनाव में जीत कर सरकार बनती है तो महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने रोहिणी में हुई चुनाव रैली में कहा था कि मार्च में महिला दिवस से महिलाओं को पैसे मिलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

आप ने किया था 2100 का एलान
भाजपा ने दिल्ली चुनाव के पहले अपने मेनिफेस्टो में सरकार बनने पर ढाई हजार रुपये देने का एलान किया था। अब दिल्ली की महिलाओं को इंतजार है कि कब उन्हें हर महीने ढाई हजार रुपये मिलेंगे। जहां आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं के लिए हर महीने एक हजार रुपये के आर्थिक फायदे वाली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की थी और चुनाव में जीत हासिल होने के बाद इस योजना में मिलने वाले लाभ को हजार रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करने का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस से मिल सकते हैं पैसे
वही, भाजपा ने भी सरकार बनने के बाद दिल्ली की महिलाओं के लिए हर महीने ढाई हजार रुपये देने वाली स्कीम शुरू करने का एलान किया था। अब जब दिल्ली में भाजपा को बहुमत मिल चुका है और सरकार बनाने की तैयारी है। ऐसे में दिल्ली की महिलाओं के मन में सवाल आ रहा है कि उन्हें कब से ढाई हजार रुपये मिलना शुरू होंगे। माना जा रहा है कि मार्च में इस योजना को शुरू किया जा सकता है। क्योंकि दिल्ली चुनाव में रैली के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया था कि 8 मार्च यानी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस से महिलाओं को ढाई हजार रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। यानी इस आधार पर कह सकते हैं कि मार्च में योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

किन महिलाओं को मिलेगा
भाजपा की जीत के बाद अब दिल्ली की महिलाओं के मन में एक सवाल यह भी है कि किन महिलाओं को नई योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा, क्योंकि बता दें आतिशी मार्लेना सरकार ने इस योजना में लाभ लेने के लिए कुछ पात्रताएं तय की थीं, उन्हीं के आधार पर महिलाओं को लाभ दिया जाता था। भाजपा सरकार इस योजना के लिए क्या नियम और पात्रताएं तय करती है, फिलहाल इस बारे में पूरी जानकारी नहीं आई है। लेकिन फिर भी कयास लगाया जा रहा है कि इस योजना का लाभ निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed