फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Whats app group increased communal disharmony in delhi

दिल्ली दंगा मामला: पुलिस का दावा, हिंसा के दौरान व्हाट्स एप ग्रुप ने बढ़ाया था सांप्रदायिक वैमनस्य

Wed, 07 Oct 2020 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Oct 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
Whats app group increased communal disharmony in delhi
delhi violence - फोटो : जी पॉल
उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान बनाए गए व्हाट्स एप ग्रुप ‘कट्टर हिंदू एकता’ ने लोगों के बीच सांप्रदायिक वैमनस्य बढ़ाया था। यह सौहार्द के लिए खतरनाक था। यह दावा दिल्ली पुलिस ने दंगा मामले में दाखिल एक पूरक आरोप पत्र में किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार यह ग्रुप 25 फरवरी को समुदाय विशेष से बदला लेने के लिए बनाया गया था। इस ग्रुप के एक सदस्य ने भी कहा था कि उनकी मदद के लिए एक बड़े धार्मिक संगठन के लोग आ गए हैं। 
विज्ञापन


कड़कड़डूमा अदालत के  सीएमएम पुरुषोत्तम पाठक के समक्ष यह पूरक आरोप पत्र 26 सितंबर को दाखिल किया गया था। दिल्ली पुलिस ने पूरक आरोप पत्र में ग्रुप के चैट के उन हिंस्सों को पेश किया है जिनमें मजहबी अपशब्द, धार्मिक शिक्षा व पूजा स्थलों को तोड़ना तथा समुदाय विशेष के लोगों से मारपीट करने की बात थी। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने यह पूरक आरोप पत्र गोकुलपुरी इलाके में हाशिम अली की हत्या के सिलसिले में नौ लोगों के खिलाफ दाखिल किया है। पूरक आरोप पत्र के अनुसार व्हाट्स एप ग्रुप में समुदाय विशेष के लोगों को सबक सिखाने, हाशिम अली तथा उसके भाई आमिर अली समेत नौ लोगों की हत्या के लिए लाठी डंडों, तलवार, असलहे से खुद को लैस किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने मजहबी नारे भी लगाए
पेश मामले में लोकेश कुमार सोलंकी, पंकज शर्मा, सुमित चौधरी, अंकित चौधरी, प्रिंस, जतिन शर्मा, विवेक पांचाल, ऋषभ चौधरी, हिमांशु ठाकुर आरोपी हैं और यह सब न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed