फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   What will be the capital picture of this elections.

कैसी होगी राजधानी के इस विधानसभा चुनाव की तस्वीर

Fri, 30 Jan 2015 01:28 AM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
What will be the capital picture of this elections.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार बहुमत मिलने पर बहस छिड़ी हुई है। तीनों राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और मतदाता भी अपने स्तर पर राजनीतिक दलों की जीत के कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन


मगर देखने वाली बात यह है कि मतदाता वर्ष 2013 के चुनाव का अनुसरण करेंगे या फिर वर्ष 1952 से लेकर 2008 तक विधानसभा और महानगर परिषद के नौ चुनाव की भांति किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत दिलाएंगे।
विज्ञापन


वर्ष 2013 विधानसभा चुनाव में पहली बार खंडित जनादेश आया। उस चुनाव परिणाम की छाया से मौजूदा चुनाव भी मुक्त नहीं है। मतदाताओं का रुख स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि तिकोना मुकाबला होने के कारण इस बार भी खंडित जनादेश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या वाकई आएगा बहुमत?

What will be the capital picture of this elections.

दूसरी ओर कहा जा रहा है कि जनता पहले की भांति एक दल को बहुमत देगी। यह तो 10 फरवरी हो ही मालूम होगा कि जनता ने क्या फैसला दिया है। विस और महानगर परिषद के अभी तक हुए 10 चुनाव में वर्ष 2013 के चुनाव में तीसरी ताकत सामने आई।

तीसरी ताकत बन चुकी आप ने वर्तमान चुनाव में दोनों प्रमुख दलों की नींद उड़ा रखी है। वर्ष 1952 में पहला विधानसभा चुनाव हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया। वर्ष 1967 में विस के स्थान पर बनी महानगर परिषद के चुनाव में भारतीय जनसंघ भारी बहुमत से जीता। वर्ष 1972 के चुनाव में कांग्रेस ने वापसी की।

वहीं, वर्ष 1977 में जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप किया। लेकिन वर्ष 1983 में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की। वर्ष 1993 में एक बार फिर विधानसभा का गठन होने के हुए चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। उसके बाद 2013 तक कांग्रेस की ही सरकार रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed