फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Western Disturbance becomes active again, cold winter will increase

Weather Forecast : फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने कहा- बढ़ेगी ठिठुरन भरी सर्दी

Sun, 19 Nov 2023 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Nov 2023 05:53 AM IST
सार

इसके कारण पश्चिमी हिमालयी इलाकों का मौसम बदल सकता है। उत्तर भारत के तमाम राज्यों में सर्दी बढ़ने लगी है। रात की ठंड भी बढ़ रही है।

विज्ञापन
Western Disturbance becomes active again, cold winter will increase
file pic..... - फोटो : PTI

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो गया है। इसके कारण पश्चिमी हिमालयी इलाकों का मौसम बदल सकता है। उत्तर भारत के तमाम राज्यों में सर्दी बढ़ने लगी है। रात की ठंड भी बढ़ रही है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से पांच डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहा है। लेकिन सुबह-सुबह कोहरा भी नजर आने लगा है। उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में पारा लुढ़क रहा है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अधिकतर हिस्सों तथा उत्तर और उत्तर-पूर्व राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी तापमान गिर रहा है। पूरे देश में ठिठुरन भरी सर्दी दस्तक देने वाली है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान मिधिली के बाद एक और ऊपरी हवाओं का चक्रवाती प्रसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका पर लगातार बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती प्रसार निचले स्तरों में त्रिपुरा और उससे सटे बांग्लादेश और मिजोरम पर बने डिप्रेशन से जुड़े चक्रवाती प्रसार तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इनके शक्तिशाली होने पर पश्चिमोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और पारा तेजी से लुढ़क सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश तट को पार कर गया मिधिली तूफान
तूफान के कारण त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और दक्षिण असम में 30 से 40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। आईएमडी के अनुसार बांग्लादेश के करीब उत्तर-पूर्व और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान मिधिली अब उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है।


इसके बाद त्रिपुरा और बांग्लादेश के ऊपर एक गहरे दबाव में बदल कर कमजोर पड़ गया है। फिलहाल यह अगरतला से लगभग 50 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व और सिलचर से 160 किमी दक्षिण पश्चिम में बांग्लादेश और मिजोरम से सटा हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed