फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   West medical of Delhi is danger for THA.

दिल्ली के मेडिकल वेस्ट से टीएचए में खतरा

Wed, 03 Dec 2014 01:11 PM IST
धनंजय वर्मा/अमर उजाला, वैशाली
धनंजय वर्मा/अमर उजाला, वैशाली Updated Wed, 03 Dec 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
West medical of Delhi is danger for THA.

दिल्ली के अस्पतालों के मेडिकल वेस्ट से टीएचए डंपिंग ग्राउंड बनता जा रहा है। मेडिकल वेस्ट वातावरण के लिए बहुत हानिकारक साबित हो रहा है।

विज्ञापन


बोतलों को बेचने के लालच में लोग दवाओं को नालियों में खाली कर रहे हैं। इनके संपर्क में आने से एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, चर्म रोग समेत आदि खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के अस्पतालों का मेडिकल का वेस्ट टीएचए के भोपुरा, गरिमा गार्डन और विक्रम एंक्लेव में डाला जा रहा है।

मेडिकल वेस्ट में आई एक्सपायर दवाएं, सिरिंज, ग्लूकोज की खाली बोतलें, मरीजों के शरीर पर प्रयोग किए जाने वाला अन्य सामान एवं उपकरण आदि वातावरण के लिए घातक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सपायर दवाएं और ग्लूकोज की बोतलों को नालियों में गिरा कर खाली किया जाता है। इससे दवाएं पानी में जाकर मिल रही हैं, जो लोगों में बीमारियां पैदा कर सकती हैं।

कूडे़ से बेचने योग्य चीजों को बीनने वाले लोग 15 दिन से 30 दिन में टिटनेस का इंजेक्शन लगवाकर अपनी सुरक्षा कर रहे हैं।

इस तरह के धंधे में लगे छोटे बच्चे, महिलाएं और पुरुष सौ से दो सौ रुपये के लिए जान जोखिम में डाल अपनी गुजर-बसर कर रहे हैं।

धंधे में लगे रहे एक बच्चे की दो साल पहले मौत हो चुकी है। हालांकि बच्चे के मरने के  कारणों का पता नहीं चल पाया था।

लोगों की मानें तो मेडिकल वेस्ट की बीमारी से बच्चे की मौत हुई थी। इस धंधे की ओर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम मूकदर्शक बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed