फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   West District leads in Form-6 applications; New Delhi lags behind.

Delhi NCR News: फॉर्म-6 के आवेदन में पश्चिम जिला सबसे आगे, नई दिल्ली सबसे पीछे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
31 अगस्त से तीन अक्तूबर तक 1.84 लाख नए मतदाताओं ने आवेदन किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 जमा कराने के मामले में जिलों के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। 31 अगस्त से तीन अक्तूबर के बीच पश्चिम जिले से सबसे अधिक 22,703 फॉर्म-6 जमा हुए हैं, जबकि नई दिल्ली जिले में यह संख्या सबसे कम 3,128 रही। यानी पश्चिम जिले में नए मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने के लिए आए आवेदन नई दिल्ली जिले की तुलना में करीब सात गुना से भी अधिक हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली के अनुसार, 31 अगस्त से तीन अक्तूबर के बीच पूरी दिल्ली में 1,84,772 फॉर्म-6 प्राप्त हुए। इनमें पश्चिम जिला सबसे आगे रहा। पश्चिम के बाद उत्तर-पश्चिम जिले में 19,516, पूर्वी में 17,986, दक्षिण-पूर्वी में 18,357, उत्तर-पूर्वी में 17,337 और दक्षिण-पश्चिम में 16,014 आवेदन आए। वहीं, दूसरी ओर नई दिल्ली जिले में महज 3,128 फॉर्म-6 जमा हुए। इसके बाद पुरानी दिल्ली जिले में 7,819 और मध्य जिले में 8,291 आवेदन प्राप्त हुए। इस तरह राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर आवेदन की रफ्तार में काफी अंतर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


पहले से भी थे 2.12 लाख आवेदन
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 30 अगस्त तक 2,12,400 फॉर्म-6 प्राप्त हुए थे। इसके बाद 31 अगस्त से तीन अक्तूबर के बीच 1,84,772 और आवेदन आए। इस तरह दोनों अवधियों को मिलाकर अब तक 3,97,172 फॉर्म-6 प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed