फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   West Bengal Most wanted arrested in Gurugram, investigation underway

पश्चिम बंगाल का मोस्ट वांटेड गुरुग्राम से गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Thu, 08 Aug 2019 09:54 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 08 Aug 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Most wanted arrested in Gurugram, investigation underway
जेल में अपराधी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

करीब दो माह पहले पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सरकारी अधिकारी को उसकी कार में विस्फोट कर हत्या करने वाले मोस्ट वांटेड दीपक मंडल को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुरुवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आईजी (एसटीएफ) केके राव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिससे कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन



एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ निरीक्षक सोनू मलिक को टीम ने गुरुवार दोपहर को फोर्टिस हॉस्पिटल के पास पहुंची, जहां से आरोपी को अवैध पिस्तौल के साथ काबू किया। आरोपी की पहचान झारखंड साहेबगंज जिले के गडाई दियारा निवासी दीपक मंडल के रूप में हुई।
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक जून को उसने मालदा जिले के भूटनी थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल के सिंचाई विभाग के अधिकारी की कार को बम से विस्फोट कर उड़ा दिया था। इस वारदात में अधिकारी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने गंगा नदी प्रोजेक्ट में भी रंगदारी के लिए विस्फोट किया था। आरोपी पर इससे पहले दाल मील के व्यापारी का अपहरण कर पांच लाख मांगने का मामला भी दर्ज है। इन मामलों के बाद से आरोपी पश्चिम बंगाल पुलिस में मोस्ट वांटेड था जिसकी तलाश की जा रही थी। बदमाश की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस प्रोडक्शन रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed