फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   were hanging with Hugged each other

फांसी के फंदे पर दोनों एक-दूसरे के गले मिले लटके हुए थे

Wed, 27 Jan 2016 08:49 PM IST
Updated Wed, 27 Jan 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
were hanging with Hugged each other

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी थाना  क्षेत्र में एक दंपति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि दोनों की मौत दम घुटने से हुई है। दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार ये घटना रविवार सुबह सामने आई। डिफेंस कॉलोनी के इंदिरा कैंप, एंड्रयूज गंज में रहने वाले धर्मेंद्र (22) की मई, 2014 में रीना (20) से शादी हुई थी।

विज्ञापन


धर्मेंद्र पेशे से ड्राइवर था। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र शराब पीने का आदि था। यह बात रीना को पसंद नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों में आए दिन कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर दोनों एक-दूसरे के गले मिलकर चिपके हुए थे

were hanging with Hugged each other

दोनों ने रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार दोनों ने कमरे में छत के एक कुंडे से फांसी लगाई थी। रस्सी अलग-अलग थीं। फांसी के फंदे पर दोनों एक-दूसरे के गले मिलकर चिपके हुए थे।

परिजनों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी थी। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में ये खुदकुशी का मामला है। पुलिस ने एम्स में दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। रीना की शादी को अभी सात वर्ष नहीं हुए थे इस कारण एसडीएम भी मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed