फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Went to meet a female friend, found the other man's house locked and stole jewellery and cash worth Rs 15 lakh.

Delhi NCR News: महिला मित्र से मिलने आए, दूसरे के घर में ताला लगा देख उड़ाए 15 लाख के गहने-नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
-रोहिणी जिला के विजय विहार थाना एरिया की वारदात
विज्ञापन

-पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 12 लाख के जेवरात और चार मोबाइल किए बरामद, गिरफ्तारी से 7 वारदातें सुलझीं
- एक आरोपी पहले से 17 वारदातों में शामिल, दूसरा आरोपी एक वारदात में शामिल रहा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विजय विहार थाना एरिया में दो बदमाश अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने एमसीडी कॉलोनी पहुंचे। दोनों ने एक मकान पर ताला लगा देखा तो उन्होंने फौरन बिना देर किए मकान का ताला तोड़ा और वहां से 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पड़ताल कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी आफताब उर्फ सांभा (23) और नबी हुसैन (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इनकी गिरफ्तारी से पिछले करीब सात मामले सुलझे हैं। आरोपी आफताब पहले से 17 मामलों में शामिल रहा है, वहीं नबी हुसैन भी एक मामले में शामिल रहा है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड पर खूब खर्चा करता था। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि 30 अप्रैल को रोहिणी सेक्टर-4 निवासी राहुल ने अपने घर में चोरी की एक शिकायत पुलिस से की। पीड़ित ने बताया कि वह वारदात के समय अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। वापस आने पर उनको घर में चोरी का पता चला। पीड़ित के घर से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी की फुटेज से आरापियों की पहचान कर दोनों को सेक्टर-1, रोहिणी से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की। इनके पास से चोरी में इस्तेमाल किया जाने वाला कटर भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article