{"_id":"e4627faf0f9175f9f905bb3cef84cd85","slug":"weldor-died-under-heap-of-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और मिट्टी में दबकर मर गया नंदू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और मिट्टी में दबकर मर गया नंदू
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 21 Apr 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-82 में रविवार को पानी की पाइपलाइन में वेल्डिंग का काम कर रहे एक व्यक्ति की मिट्टी में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि अगर पीड़ित परिजन ठेकेदार या किसी अन्य के खिलाफ शिकायत करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार नोएडा प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-82 स्थित मार्केट के पास पानी की पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है।
इसके लिए दो दिन पहले दस फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इसमें रविवार को मूलरूप से गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी नंदू अपने साथी के साथ पाइपलाइन में वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान गड्ढे के किनारे लगा मिट्टी का ढेर गड्ढे में पलट गया, जिसमें नंदू दब गया।
विज्ञापन
पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों की मदद से नंदू को गड्ढे से निकाला। उसे सेक्टर-110 स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद अन्य मजदूर फरार हो गए।
विज्ञापन