फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather: Western disturbance brings rain and snow to the north, temperatures drop to 0°C in several states

Weather: पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर में बारिश-बर्फबारी, कई राज्यों में पारा 0; दिल्ली में भी सर्द हवाओं का डेरा

Sat, 06 Dec 2025 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 05:31 AM IST
सार

पहाड़ों से उतर रही ठंड मैदानी इलाकों को तेजी से अपनी आगोश में ले रही है। सुदूर से चली सर्द हवाएं दिल्ली में पनाह ले रही हैं। 

विज्ञापन
Weather: Western disturbance brings rain and snow to the north, temperatures drop to 0°C in several states
demo - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रणालियों ने पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक ठंड को तीखा कर दिया है। दिल्ली- एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर गहराता जा रहा है। जबकि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में शून्य से नीचे तापमान से जनजीवन चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के मौसम में तेज बदलाव दर्ज किया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी की संभावना बढ़ी है, वहीं मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और कई चक्रवाती प्रसार अगले दिनों में मौसम को और अधिक परिवर्तित कर सकते हैं। 
विज्ञापन


उत्तर भारत में मौसम के बदलते रुख का सबसे बड़ा कारण लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हैं। एक महत्वपूर्ण पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पंजाब और उसके आसपास 3.1 से 4.5 किमी की ऊंचाई पर मौजूद है। इसकी वजह से बना चक्रवाती प्रसार उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर प्रभाव पैदा कर रहा है। साथ ही एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी वायुमंडल में उत्तर दिशा में फैल रहा है जो आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी को बढ़ा सकता है। इसी प्रभाव से उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल : बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश इस समय शुष्क और अत्यंत ठंडे मौसम से गुजर रहा है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम केंद्र शिमला ने 5 से 7 दिसंबर के बीच चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। 

लेह : पारा शून्य से कई डिग्री नीचे
कश्मीर घाटी भीषण ठंड की चपेट में है। कई स्थानों पर पारा लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है। श्रीनगर में तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 4.8 है। लेह में तापमान माइनस 9.0, कारगिल में 7.8, और नुब्रा घाटी में माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। 

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

पूर्वी और मध्य भारत में बदलाव...
पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और झारखंड में अगले दिनों शीतलहर जारी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में अगले 24 घंटे न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले 4 दिन में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर में अगले 2 दिन में तापमान गिरने के आसार है।



दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और यूपी में शीतलहर 
.दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री नीचे बना हुआ है। राजधानी के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। पंजाब और हरियाणा में भी शुष्क हवाओं तथा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंड में और इजाफा हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मैदानी राज्यों में अगले दिनों में ठंड और अधिक तेज हो सकती है।

  • महाराष्ट्र में अगले 5 दिन रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 दिन में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। गुजरात में अगले 7 दिन तक तापमान लगभग स्थिर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed