फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather: Weather will take a turn in North India

Weather : उत्तर भारत में करवट लेगा मौसम, बारिश के साथ फिर लौटेगी ठंड; पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान

Sun, 26 Jan 2025 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Jan 2025 06:10 AM IST
सार

इसके असर से जनवरी के आखिरी में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम फिर से करवट लेगा और ठंड वापस लौटेगी। सर्दी का यह दौर फरवरी के पहले हफ्ते तक जारी रह सकता है।  

विज्ञापन
Weather: Weather will take a turn in North India
श्रीनगर, डल झील का नजारा - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने वाला है, जो 29-30 जनवरी के बीच उत्तर के पहाड़ी इलाके में पहुंच सकता है। इसके असर से जनवरी के आखिरी में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम फिर से करवट लेगा और ठंड वापस लौटेगी। सर्दी का यह दौर फरवरी के पहले हफ्ते तक जारी रह सकता है।  

विज्ञापन


मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार निचले स्तरों पर पूर्वोत्तर असम के ऊपर एक चक्रवाती प्रसार लगातार जारी है। पश्चिमी विक्षोभ का सीधा प्रभाव जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर पड़ेगा। इसका असर चंडीगढ़ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी दिखाई पड़ सकता है। फिलहाल देश के अधिकतर इलाकों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में पारा शून्य के नीचे : जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। वहीं हिमाचल व उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान एक से पांच डिग्री, उत्तर-पश्चिम भारत के कई मैदानी इलाकों में यह पांच से 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल-पंजाब में शीतलहर के आसार
पश्चिमी हिमालय की पर्वत चोटियों और शिवालिक रेंज में भारी बर्फबारी संभव है। तापमान में गिरावट से हिमाचल और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर का कहर झेलना पड़ सकता है। हिमाचल के कुछ हिस्सों  में अब भी प्रचंड शीतलहर जारी है।  

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम में पारा गिरेगा
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे -धीरे दो डिग्री सेल्सियस की की गिरावट आने का अनुमान है। इसके साथ ही अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

यहां रहेगा कोहरे का कहर
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 26 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम तथा बिहार में, 27 जनवरी तक ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में रात से सुबह के समय तक घने कोहरे से निजात मिलने  के आसार नहीं दिख रहे हैं।

  • देश का अधिकतम तापमान केरल के कन्नूर में 36.6 डिग्री : देश भर  में अधिकतम और न्यूनतम तापमान को देखें तो केरल के कन्नूर हवाई अड्डे  में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मैदानी इलाके अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed