{"_id":"67832dfb6ce0736f0f0d24c7","slug":"weather-update-today-rain-and-strong-wind-increased-the-chill-in-delhi-ncr-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Today: ...और बढ़ेगा सर्दी का सितम, आज भी बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today: ...और बढ़ेगा सर्दी का सितम, आज भी बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन
Sun, 12 Jan 2025 09:22 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:22 AM IST
सार
Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को हल्की बारिश का अनुमान है। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
Delhi Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में शनिवार शाम बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी। इस दौरान तेज हवा चलने से ठंड ने गलन बढ़ा दी। मौसम विभाग के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में औसत 0.6 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश नजफगढ़ केंद्र में दर्ज की गई। यहां 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, आया नगर में 1.2 मिमी, पालम में एक मिमी, रिज में 0.7 मिमी और लोधी रोड़ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन धूप नहीं खिली। दोपहर में ही शाम जैसा अंधेरा छा गया। पालम एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात 11:30 बजे से लेकर 2 बजे तक दृश्यता शून्य और सफदरजंग में इस दौरान दृश्यता 50 मीटर रही। इससे वाहन चालकों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा। रिज में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड़ में 8.1, पालम में 8.4 और आया नगर में 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आज के लिए येलो अलर्ट जारी
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह के समय धुंध व मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है।अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
कई उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित
कोहरे के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानों में देरी हो रही है। वहीं, भारतीय रेलवे के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की स्थिति के कारण दिल्ली जाने वाली 25 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
25 trains to Delhi are running late due to fog conditions in the national capital and parts of north India, as per Indian Railways pic.twitter.com/pSi5KqUR27
— ANI (@ANI) January 12, 2025