फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather update Rain with strong winds in Delhi NCR

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश

Wed, 28 Aug 2024 05:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 05:10 PM IST
सार

दिल्ली एनसीआर में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ली। नोएडा में तेज हवाएं चल रही है। जिसकी वजह से पूरा मौसम बदल गया है। कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है।

विज्ञापन
weather update Rain with strong winds in Delhi NCR
बारिश की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में एक बार फिर बुधवार को मौसम ने करवट ली है। साथ ही चिपचिपाती उमस से राहत मिली। नोएडा और इसके आसपास के इलाकों में हवाएं चल रही है। कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है।

विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन भर धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इसके साथ ही तेज ठंडी हवाओं ने उमस से भी राहत दिलाई।

विज्ञापन


कुछ इलाकों में दोपहर व शाम के समय हल्की बारिश भी हुई। सोमवार से मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक 016.8 मिमी और शाम साढ़े पांच बजे तक 000.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश पालम इलाके में 002.8 मिमी दर्ज हुई। हालांकि मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बुधवार के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट है और हवाएं भी चलेंगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहने व हल्की बारिश का यह दौर दो सितंबर तक जारी रहेगा। विभाग ने इस दौरान तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री रहने की का अनुमान जताया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed