फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update Prediction of rain in Delhi NCR tomorrow also

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में कहीं हुई ओलावृष्टि तो कहीं बरसे मेघ, कल के लिए जारी हुआ है यलो अलर्ट

Fri, 29 Mar 2024 09:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 29 Mar 2024 09:20 PM IST
सार

दिल्ली में कल दिन में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather Update Prediction of rain in Delhi NCR tomorrow also
खुशनुमा मौसम का आनंद लेता मासूम - फोटो : अमर उजाला/भूपिंदर सिंह

विस्तार

मौसमी बदलाव के बाद शुक्रवार शाम दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश ने गर्मी से मामूली राहत दिलाई। हालांकि, दोपहर में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। दिन के समय उत्तर व उत्तर-पूर्व दिशा से हल्की हवाएं चलीं। शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद में मौसम का अचानक बदला मिजाज
देर शाम हुई हल्की बारिश के शहर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, शहर के कुछ हिस्सों में तेज और मध्यम बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरने की संभावना जताई गई। शनिवार को भी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया, लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed