{"_id":"65db6aedacdba0c4850756ca","slug":"weather-update-morning-and-evening-temperatures-dropped-due-to-cold-winds-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update : ठंडी हवाओं से गिरा सुबह-शाम का पारा, आज बारिश के आसार; जानें कैसी रहेगी मार्च की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update : ठंडी हवाओं से गिरा सुबह-शाम का पारा, आज बारिश के आसार; जानें कैसी रहेगी मार्च की शुरुआत
Mon, 26 Feb 2024 12:01 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:01 AM IST
सार
सोमवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। एक या दो स्थानों पर रात के समय बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसमी बदलाव से सुबह और शाम का पारा गिर रहा है। सोमवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। एक या दो स्थानों पर रात के समय बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं एक मार्च को एक बार फिर से बारिश की संभावनाएं बन रही है। दो मार्च को अच्छी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में इसमें भी बढ़त का अनुमान है। मौसम विभाग की माने तो हवाओं के रुख में आए बदलाव के कारण दिन में मौसम गर्म हुआ है, जबकि सुबह और शाम को ठंडक महसूस हो रही है।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
दिल्ली का पीतमपुरा और नरेला इलाका सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को दिल्ली में दक्षिण पूर्व व उत्तर पूर्व दिशाओं से 12 किमी की गति तक हवाएं चली। दिन के समय अच्छी धूप खिली।