फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Weather Forecast Update Today in Delhi India News:weather update india delhi ncr mountains receives heavy snow fall results in dense fog and cold waves in plains of north india air quality update delhi ncr

Weather Today: जम्मू-कश्मीर और शिमला में बर्फबारी से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप

Thu, 24 Dec 2020 04:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 24 Dec 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Delhi India News:weather update india delhi ncr mountains receives heavy snow fall results in dense fog and cold waves in plains of north india air quality update delhi ncr
आज का मौसम: उत्तर भारत कोहरे की चपेट में - फोटो : एएनआई

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों कोहरे और बर्फीली हवाओं की चपेट में है। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार आदि मैदानी क्षेत्र कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। वहीं पहाड़ी इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल आदि में बर्फबारी हो रही है। यही बर्फबारी मैदानी इलाकों ठंड की वजह है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में अगले कुछ दिन तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही कंपकंपा देने वाली शीत लहर का भी सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, नए साल की पूर्व संध्या का जश्न भी कड़ाके की ठंड के बीच मनाना पड़ सकता है, क्योंकि तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आने के आसार बन रहे हैं। गुरुवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

 

पंजाब, पश्चिमी यूपी समेत इन राज्यों में गुरुवार सुबह छाया घना कोहरा
पंजाब, पश्चिमी यूपी, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेस समेत तमाम इलाकों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली के पालम इलाके में इतना घना कोहरा था कि 50 मीटर दूर देख पाना भी मुश्किल था। वहीं अमृतसर में तो दृश्यता मात्र 25 मीटर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज और कल उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में रहेगी शीत लहर
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, उत्तर भारत के कुछ हिस्से बेहद भीषण शीत लहर की चपेट में रहेंगे। खासतौर पर 24 व 25 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में भीषण शीत लहर चलेगी। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों सहित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 24-25 दिसंबर तक शीत लहर का असर रहेगा।

हिमाचल में आज और कल रहेगा मौसम साफ
हिमाचल में गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। 26 दिसंबर से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 29 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है।

मध्य भारत में जारी रहेगी शीतलहर
मध्य प्रदेश के पूर्वी भागों और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जबकि उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान और बढ़ेगा जिससे सर्दी और कम हो जाएगी। बात अगर दक्षिण भारत की करें तो मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा लेकिन कुछ शहरों में बारिश हो सकती  है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तथा महाराष्ट्र में भी अब शीतलहर की संभावना है।


नैनीताल में पाला गिरने से ठंड में इजाफा
नैनीताल में बुधवार को सुबह और शाम कड़ाके की ठंड महसूस की गई, लेकिन दिनभर हल्की धूप ने काफी राहत दी। देर शाम पाला गिरने से ठंड बढ़ गई। राजकीय इंटर कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 13 व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed