फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update Heavy rains started in Delhi-NCR, people got relief from heat

Weather Update: दिल्ली-NCR में आज सुबह फिर हुई बारिश, फिर निकली तेज धूप

Tue, 20 Jun 2023 06:35 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Jun 2023 06:35 AM IST
सार

इससे आज भी दिनभर राहत की उम्मीद है। हालांकि बाद में तेज धूप निकली उमस की स्थितियां बनने की आशंका है।

विज्ञापन
Weather Update Heavy rains started in Delhi-NCR, people got relief from heat
Weather Update - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के फिर से बारिश हुई। इससे आज भी दिनभर राहत की उम्मीद है। हालांकि बाद में तेज धूप निकली उमस की स्थितियां बनने की आशंका है। दिल्ली-एनसीआर में कल सुबह मौसम ने अचानक करवट ली थी। सुबह करीब दो घंटे अच्छी बारिश हुई और फिर दिन भर मौसम हल्का ही रहा। मौसम विभाग ने 24-25 जून को भी बारिश की बात कही है। 

विज्ञापन


झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। वहीं, दोपहर करीब तीन बजे तेज आंधी शुरू हो गई। मौसम विभाग की मानें तो 22 जून तक तापमान 38-39 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच बना रहेगा
विज्ञापन


गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात का असर भले ही कम हो गया है, लेकिन शुक्रवार से इसका व पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिला। शनिवार को भी शाम को दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला। तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में बारिश हुई। इससे लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की। इससे पहले शुक्रवार को भी दोपहर बाद मौसम ने करवट ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से शाम तक बादलों व धूप की लुकाछिपी चलती रही। अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में 40.5, पूसा में 40.4 और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि अन्य इलाकों में तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश 19 जून तक होगी। इस दौरान 35-45 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। 22 जून तक तापमान 38-39 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच बना रहेगा।


बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में लगा जाम
दिल्ली में सुबह हुई बारिश के बाद कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की खबरें आ रही हैं। सुबह के वक्त लोग घरों से ऑफिस के लिए निकल रहे हैं। जिसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में बारिश की वजह के ट्रैफिक की रफ्तार कम हो गई है। दिल्ली के महिपालपुर में ट्रैफिक की रफ्ता थम गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed