{"_id":"6b0c406b0df08567ab09504e","slug":"weather-to-change-from-december-2-mercury-could-drop-by-up-to-five-degrees-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-165336-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो दिसंबर से बदलेगा मौसम, पांच डिग्री तक गिर सकता है पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो दिसंबर से बदलेगा मौसम, पांच डिग्री तक गिर सकता है पारा
विज्ञापन
-सुबह के समय बढ़ेगा कोहरा, अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 8 से 9 डिग्री तक पहुंचने के आसार
सुबह छाया रहा कुहासा, सफदरजंग एयरपोर्ट पर 450 मीटर रही दृश्यता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में दो दिसंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दो से पांच दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री और अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय कोहरे का असर भी बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, दिल्ली के अनुसार, दक्षिण पंजाब, उत्तर पाकिस्तान और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के आसपास अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। इसके चलते रविवार सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्का, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर का कोहरा दर्ज किया गया। सफदरजंग एयरपोर्ट पर मध्यम कोहरा रहा और दृश्यता घटकर 450 मीटर रह गई।
रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पांच दिसंबर तक सुबह बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतर स्थानों पर हल्का और कुछ इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरा छाने की आशंका है।