फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Report: expected to be mildly cloudy in Delhi from April 13 to 15

मौसम रिपोर्ट: कोरोना के साथ मौसम की आंखमिचौली भी करेगी लोगों को परेशान, संभलकर निकलें घरों से

Tue, 13 Apr 2021 07:35 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 13 Apr 2021 07:35 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 13 से 15 अप्रैल तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। 16 और 17 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही गरज के साथ बारिश हो सकती है...

विज्ञापन
Weather Report: expected to be mildly cloudy in Delhi from April 13 to 15
दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

कोरोना संक्रमण के साथ अब दिल्लीवासियों को कभी गर्मी तो कभी उमस भरे मौसम की आंखमिचौली भी परेशान करेगी। आने वाले एक से दो दिन में ही दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की उम्मीद है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी, जिससे रात में भी गर्मी बढ़ेगी। हालांकि दिल्ली एनसीआर में 15 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के आने उम्मीद जताई जा रही है। जिसके बाद हल्की बारिश होने से मौसम खुशनुमा भी हो सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 39 डिग्री और 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तपमान में वृद्धि होगी। अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। साथ ही दिन में गर्म हवा का दौर भी देखने को मिल सकता है। इसलिए घर निकलते समय लोग सावधानी बरतें।
विज्ञापन


दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार की सुबह से ही तेज गर्मी रही। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 13 से 15 अप्रैल तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। 16 और 17 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही गरज के साथ बारिश हो सकती है।


वहीं, स्काईमेट की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में दिल्ली में तापमान हमेशा 40 डिग्री पार कर जाता है, लेकिन 2012 में अधिकतम तापमान  38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली एनसीआर में इस प्री-मॉनसून गतिविधि के साथ कुछ दिनों के लिए पारा 30 डिग्री तक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। 15 और 16 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed