Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather: Mercury drops to -4.6°C in Tabo, Himachal, following snowfall

मौसम: हिमाचल के ताबो में हिमपात से -4.6 डिग्री पारा; बर्फ से ढंके कश्मीर के पर्यटन स्थल; दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

Mon, 23 Nov 2026 02:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/शिमला/देहरादून/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/शिमला/देहरादून/श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2026 02:54 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर व लाहौल-स्पीति में रातें बेहद सर्द होने लगी हैं। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री और कुकुमसेरी में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Weather: Mercury drops to -4.6°C in Tabo, Himachal, following snowfall
किन्नौर में बर्फ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पर्वतीय राज्य हिमाचल, जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड में जारी बर्फबारी के कारण तापमान तेजी से नीचे गिरने लगा है। दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे के कारण भगवान सूर्य के दर्शन देर से हो रहे हैं। बिहार में चक्रवात अकवान के कारण रविवार को पटना, नालंदा समेत कई जिलों में बारिश हुई।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के किन्नौर व लाहौल-स्पीति में रातें बेहद सर्द होने लगी हैं। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री और कुकुमसेरी में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केलांग में पारा 0.4 व कल्पा में 1.9 डिग्री तक पहुंच गया है। दूसरी ओर, जल स्रोतों के आसपास स्थित मंडी व बिलासपुर जिलों के कई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा पड़ना भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
  • कश्मीर के अधिकांश पर्यटन स्थलों में न्यूनतम तापमान शून्य के पास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में अधिकतम 13.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री रहा। विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में अधिकतम 10.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी बढ़ने के साथ ही सुबह और देर शाम कोहरे के कारण दृश्यता भी प्रभावित हो रही है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

बिहार में वर्षा, उत्तर प्रदेश में कोहरा
चक्रवात अकवान के प्रभाव के कारण बिहार के भागलपुर, नालंदा समेत कई जिलों में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के संभल, मुजफ्फरनगर, देवरिया व बुलंदशहर समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जिलों में दृश्यता 10 मीटर रही। राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में रविवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माउंट आबू में शनिवार को पारा शून्य तक चला गया था। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो शनिवार के 12.2 से थोड़ा कम था। राष्ट्रीय राजधानी में पारा और गिरने का अनुमान है।


पूर्वी उत्तर प्रदेश, कई राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा तथा पूर्वोत्तर के राज्यों में सोमवार को बारिश के आसार हैं। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड व ओडिशा के कुछ इलाकों में घना कोहरा पड़ सकता है। हरियाणा व पंजाब में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।


दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड
राजधानी में आगामी मंगलवार को रात का तापमान दस डिग्री सेल्सियस तक घटने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर भारत में एक वेस्टर्न के असर से ठंडी तेज हवाएं चलने और सुबह-रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर, रविवार सुबह हल्का कुहासा छाया रहा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed