फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather is pleasant due to rain in Delhi Meteorological Department expressed possibility of rain on Sunday as

Weather: दिल्ली में बारिश से मौसम सुहावना, जानें कैसा रहेगा रविवार का वेदर; रिपोर्ट पढ़कर बनाएं बाहर का प्लान

Sat, 05 Aug 2023 08:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 05 Aug 2023 08:36 PM IST
सार

रविवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इस कारण से तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
weather is pleasant due to rain in Delhi Meteorological Department expressed possibility of rain on Sunday as
दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में शुक्रवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार दोपहर तक जारी रहा। विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हुई। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से शनिवार साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 53.8 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 002.2 मिमी बारिश हुई। इस तरह से शनिवार तक 056.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 69.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है। अगस्त में शुरुआत के पांच दिनों में ही अधिक बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसारए आया नगर में 24 घंटे में 69.6 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा मयूर विहार में 43.5 वर्षा हुई। डीयू में सुबह 8:30 बजे तक 032.5 और शाम साढ़े पांच बजे तक 003.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। रिज में सुबह साढ़े आठ बजे तक 032.2 व शाम साढ़े पांच बजे तक 004.0 बारिश हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दोपहर बाद बारिश होने से नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसदी रहा। इस कारण से सुहावने मौसम के बाद भी पसीने छूटे।

विज्ञापन

रविवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इस कारण से तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सात व आठ अगस्त को बादल छाए रहेंगे। नौ अगस्त व 10 अगस्त को हल्की बारिश होने की संभावना है। 

विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। तापमान 33-35 डिग्री के बीच बना रहेगा। अगस्त के मध्य से बारिश का दौर हल्का होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed