फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Today Storm and rain will continue for four more days

Weather Forecast: अभी चार दिन और जारी रहेगा आंधी और बारिश का दौर, कल के लिए येलो अलर्ट, पढ़ें पूर्वानुमान

Mon, 05 May 2025 10:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 May 2025 10:20 PM IST
सार

दिल्ली में बीते शुक्रवार को तेज आंधी व मूसलाधार बारिश होने के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। हल्की धूप निकल रही है लेकिन हवा तेज चलने से गर्मी से राहत मिली हुई है। खासकर सुबह व शाम को मौसम सुहावना बना हुआ है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today Storm and rain will continue for four more days
बारिश में भीगते लोग - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मई का महीना अमूमन गर्मी वाला होता है, लेकिन इस बार मई की शुरुआत आंधी व बारिश के साथ हुई है। इस कारण से अब तक मौसम सुहावना बना हुआ है। आंधी व बारिश का यह दौर अभी चार दिन और जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए आंधी व बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस तरह से कम से कम एक सप्ताह तक चिलचिलाती धूप व गर्मी परेशान नहीं करेगी।

विज्ञापन

दिल्ली में बीते शुक्रवार को तेज आंधी व मूसलाधार बारिश होने के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। हल्की धूप निकल रही है लेकिन हवा तेज चलने से गर्मी से राहत मिली हुई है। खासकर सुबह व शाम को मौसम सुहावना बना हुआ है। रविवार शाम व रात को कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश भी हुई थी। इस कारण से सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम और अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इस कारण से तीन से चार दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार के लिए येलो अलर्ट भी है। इस कारण से आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरजने, बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है, जो बढ़कर 50 किलोमीटर तक जा सकती है। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन

सात मई को तापमान 33-35 डिग्री के बीच और आठ से दस मई तक तक तापमान 35-37 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। मालूम हो कि बीते शुक्रवार को जिस तरह की मूसलाधार बारिश हुई, उस कारण से बीते दो से तीन माह की बारिश की कमी पूरी हो गई है। मई में एक दिन में ही 77.8 मिमी बारिश हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- कैमरे में कैद हुई मौत: सीढ़ियां चढ़ने में लगे 10 सेकंड और गिरने में महज दो... परिजन नहीं मान रहे हादसा; वीडियो

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed