फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Heat will increase in Delhi hot winds will blow

बारिश के बाद अब पड़ेगी गर्मी की मार: दिल्ली में बढ़ेगी तपिश, गर्म हवाओं के लगेंगे थपेड़े, जानें पूर्वानुमान

Sun, 12 Apr 2026 08:12 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 12 Apr 2026 08:12 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Weather Forecast Heat will increase in Delhi hot winds will blow
दिल्ली में बढ़ने लगा तापमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में अब गर्मी का असर बढ़ने लगा है। एक सप्ताह में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। उसके बाद यह सामान्य से ऊपर या काफी ऊपर रह सकता है। ऐसे में रविवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.7 C और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 18 अप्रैल के बीच मौसम आमतौर पर साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगातार बढ़ते हुए 35-37 डिग्री सेल्सियस से शुरू होकर 39-41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री से बढ़कर 23-25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed