फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast After scorching heat weather will be pleasant for next one week

Delhi Weather : आज और कल बारिश का अलर्ट, अब कुछ दिन खुशनुमा रहेगा मौसम; दिन में तेज हवाएं चलने का अंदेशा

Fri, 23 May 2025 01:45 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 May 2025 01:45 AM IST
सार

भीषण गर्मी के बाद अगले एक सप्ताह मौसम खुशनुमा रहेगा। मौसम विभाग ने 23 और 24 मई के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather Forecast After scorching heat weather will be pleasant for next one week
दिल्ली का मौसम - फोटो : ANI

विस्तार

अच्छी खबर है। भीषण गर्मी के बाद अगले एक सप्ताह मौसम खुशनुमा रहेगा। मौसम विभाग ने 23 और 24 मई के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ बिजली कड़केगी और तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगी, जो अस्थायी रूप से शाम व रात के समय धूल उड़ाने वाली हवाएं 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंचेगी। इसके लिए 25 से 28 मई तक बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे तक कुल बारिश 012.3 दर्ज की गई। इसके अलावा, लोधी रोड़ में 012.0 और पालम में 009.8, रिज में 003.2 और आया नगर में 002.0 बारिश रिकॉर्ड की गई। बृहस्पतिवार को बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। ऐसे में मौसम खुशनुमा रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 34.7 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल मई में एक भी दिन लू नहीं चली। हालांकि, बुधवार को हुई बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इससे पहले साल 2024 में छह दिन लू चली थी। 

विज्ञापन

रिज में सबसे अधिक तापमान रहा
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 33.8, लोधी रोड में 33.6 और आया नगर में 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पालम में 19.1, लोधी रोड में 20.8 और आया नगर में 22.2 डिग्री दर्ज हुआ।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed