फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather department ndma alerts heavy rain fall in delhi ncr and 22 other states in next 3 days

3 दिनों में देश के 22 राज्यों में कहर बरपा सकती है बारिश, अलर्ट जारी

Sat, 08 Sep 2018 07:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Sep 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
weather department ndma alerts heavy rain fall in delhi ncr and 22 other states in next 3 days
rain in delhi
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में आज काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार यहां बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में तो हल्की बारिश हुई भी जिसका असर सड़कों पर कीचड़ के रूप में देखने को मिला।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने शुक्रवार को अनुमान व्यक्त किया कि देश के 22 राज्यों में कुछ स्थानों स्थानों पर भारी से अधिक भारी बारिश हो सकती है। किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए प्राधिकरण की तरफ से लोगों को ऐहतियाती उपाय करने को कहा गया है।
विज्ञापन


एनडीएमए ने ओडिशा के अंदरूनी, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शनिवार तक 25-35 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। एनडीएमए का कहना है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल, पूर्वी राजस्थान, कोंकण, गोवा, विदर्भ और तेलंगाना में भारी से अधिक भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक केरल के 488 लोगों समेत 10 राज्यों में 1400 से अधिक लोग बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें उत्तर प्रदेश में 254, उत्तराखंड में 37 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed