फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather delhi today heat wave and rain

Weather Report: दिन में धूप से आफत तो शाम को बूंदाबांदी से राहत, बिजली गिरने से नोएडा-ग्रेनो की आपूर्ति ठप

Sat, 21 May 2022 10:24 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 21 May 2022 10:24 PM IST
सार

विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है। इस वजह से अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा व भयंकर गर्मी से राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
weather delhi today heat wave and rain
weather delhi - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में शनिवार को दिनभर जहां धूप आफत रही वहीं शाम को बादलों के छाने से गर्मी से राहत मिली। दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है। देर रात तक तेज हवाओं का दौर जारी रहा और गर्मी के तेवर नरम रहे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बारिश के साथ गर्मी से राहत की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप निकलने की वजह से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। शाम करीब पांच बजे एकाएक बादलों ने आसमान में डेरा डालकर गर्मी के तेवर नरम किए। बादल छाने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। हवा में नमी का स्तर 20 से 58 फीसदी तक दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार भी हैं। अधिकतम पारा 41 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने से नोएडा-ग्रेनो की आपूर्ति ठप

आरसी ग्रीन बिजलीघर की 220 केवी की लाइन पर शुक्रवार रात मौसम खराब होने के बाद बिजली गिरने से पाली बिजलीघर करीब 2.5 घंटे तक पूरी तरह बंद रहा। इससे नोएडा-ग्रेनो में अचानक 1000 मेगावाट बिजली कम हो गई। वहीं, आरसी ग्रीन बिजलीघर का एक सर्किट ब्रेकर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे रात के समय आपूर्ति ठप होने से नोएडा के 40 फीसदी और ग्रेनो के 80 फीसदी क्षेत्र में हजारों लोग परेशान रहे।


 

ग्रेनो में 400 केवी का पाली बिजली घर बना हुआ है। यहां से नोएडा-ग्रेनो को करीब 1000 मेगावाट बिजली आपूर्ति होती है। इसमें ग्रेनो को करीब 420 मेगावाट बिजली मिलती है। इसकी 220 केवी की लाइन पाली बिजली घर से आरसी ग्रीन बिजलीघर आ रही है। रात करीब साढ़े दस बजे लाइन पर बिजली गिरने से एक सर्विस ब्रेकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसका असर पाली बिजलीघर तक पहुंचा और चारों ट्रांसफॉर्मर ट्रिप कर गए। बिजलीघर बंद होते ही आपूर्ति बंद हो गई। बिजलीघर को चालू करने में 2.5 घंटे का समय लगा। लंबी प्रक्रिया के बाद रात एक बजे पाली बिजली घर शुरू हो सका। हालांकि, इस दौरान सेक्टर-148 बिजलीघर से नोएडा और ग्रेटर नोएडा को कुछ बिजली मिल रही थी। 


 

शनिवार को भी बंद रही आरसी ग्रीन की एक लाइन

आरसी ग्रीन का सर्विस ब्रेकर क्षतिग्रस्त होने से दो में से एक लाइन चालू नहीं हो सकी। इस कारण ग्रेटर नोएडा में 150 मेगावाट की आपूर्ति प्रभावित रही। शनिवार शाम फॉल्ट को ठीक कर लाइन को चालू किया जा सका। इसके बाद शहर में आपूर्ति सामान्य हो सकी। 


 

बारिश व आंधी से बंद हो गए थे 35 फीडर

बारिश और आंधी के कारण शुक्रवार रात 35 फीडर बंद हो गए थे। इनमें 33 केवी के 5 और 11 केवी लाइन के 30 फीडर शामिल है। एनपीसीएल की टीम इन सभी को शनिवार की सुबह तक चालू  किया जा सका। बिजली आपूर्ति बंद होने पर उपभोक्ताओं की करीब एक हजार से अधिक शिकायतें एनपीसीएल के पास पहुंची थीं।

बिजली गिरने के कारण पाली बिजलीघर ट्रिप कर गया था। वह चालू हो चुका है। बारिश व आंधी से ब्रेकडाउन होने वाले सभी फीडर को भी चालू कर दिया गया है। आरसी ग्रीन बिजली घर भी चालू हो गया है।  -सारनाथ गांगुली, वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) एनपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed