मौसम का बदला मिजाज, सुहावने मौसम ने दी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रविवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। लगातार दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है। इस कारण मंगलवार को पिकनिक स्थलों पर भी मौसम का लुत्फ लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। इस कारण से इस सप्ताह के अंत तक कहीं तेज कहीं हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने 7 से 9 अगस्त के बीच अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया हुआ है। सोमवार को रिमझिम बारिश के कारण अधिकतम तापमान 30.1 पहुंच गया था। इस तरह से सोमवार बीते सात सालों में सबसे ठंडा दिन रहा। मंगलवार को भी दिल्लीवालों की सुबह आसमान में छाए हुए बादलों के साथ हुई।
हालांकि कुछ इलाकों में कुछ देर बाद हल्की धूप निकल आई। इस कारण उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। दोपहर दो बजे के बाद आसमान में घने बादलों ने डेरा जमाया। चार बजे के आसपास दिल्ली के कुछ इलाकों में कहीं तेज व कहीं हल्की बारिश हुई।
राजधानी में मंगलवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 003.6 मिमी बारिश हुई। वहीं अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.3 व 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों में बारिश से अगस्त में होने वाली बारिश में सुधार होगा। विभाग ने 12 अगस्त तक बारिश होते रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री बना रहेगा।