{"_id":"64cc955ce924d5227b0f305b","slug":"weather-becomes-pleasant-due-to-rain-in-delhi-ncr-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान में आई गिरावट
Fri, 04 Aug 2023 11:36 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। जब बादल बरसे तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को उमर भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि तीन से पांच अगस्त तक कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि जुलाई माह में दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजधानी में जुलाई महीने में मानसून की 75 फीसदी से अधिक बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
सामान्य तौर पर जुलाई में 209.7 मिमी बारिश होती है, जबकि माह के अंत तक 384.6 मिमी बारिश हो चुकी है। अमूमन पूरे मानसून सीजन में 486.3 मिमी बारिश होती है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में दिल्ली में अच्छी बारिश हुई है। मानसून सीजन में 23-24 अगस्त तक रुक-रुक के बारिश होती रहती है।