फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Today Heavy Rainfall in Delhi, Noida Rain News in Hindi

Delhi NCR Weather: दो घंटे की बारिश में दिल्ली की सड़कें बनी तालाब, एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना; लगा लंबा जाम

Sat, 23 Sep 2023 03:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 23 Sep 2023 03:33 PM IST
सार

Today Weather Delhi NCR Rain News : काले बादलों के साथ हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिसकी वजह से कई जगहों पर रुक रुक कर बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Today Heavy Rainfall in Delhi, Noida Rain News in Hindi
Delhi NCR Weather - फोटो : ANI

विस्तार

उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर मौसम एक बार फिर से मेहरबान हुआ है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। दो घंटे की बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पानी सड़कों पर भर गया। सड़कों पर पानी भरने की वजह से जाम लग गया है। दिल्ली के मुंडका इलाके में बारिश की वजह से तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


काले बादलों के साथ हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान दिन में घने बादल छाने की वजह से अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को दिन में ही लाइटें जलानी पड़ गई। बारिश के चलते कई इलाकों में जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में बारिश
फरीदाबाद में भी मौसम ने करवट ली है। जहां सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई। वहीं, दोपहर को आसमान में काले बादल छा गए। तेज आंधी के साथ यहां बारिश शुरू हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। सड़कों पर पानी जमा हो गया।  

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम नमी का स्तर 86 फीसदी व न्यूनतम नमी का स्तर 53 फीसदी रहा। तापमान में बढ़ोतरी के कारण दिनभर गर्मी का एहसास होता रहा। शाम पांच बजे के बाद काले बादलों ने डेरा डाल लिया। तेज बारिश की संभावना बनी, लेकिन कुछ ही इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे उमस ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed