फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   we should have bank account in this bank

काश, हमारा खाता भी इस बैंक में होता...

Tue, 06 Dec 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 06 Dec 2016 12:42 AM IST
सार

बैंक ने तैयार किया अपना कैश मैनेजमेंट
सूचना पट्ट की टैगलाइन लोगों को कर रही आकर्षित
जितना कैश मांग रहे लोग
उतना दिया जा रहा ताकि वह बार-बार लाइन में न लगे

विज्ञापन
we should have bank account in this bank
इलाहाबाद बैंक में लगा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में हर बैंक के बाहर रोजाना सुबह से ही लोगों की कतारें लग रही हैं लेकिन एक बैंक ऐसा भी है, जहां कोई कतार आपको दिखाई नहीं देगी। यहां से किसी को निराश भी नहीं लौटाया जा रहा है। बैंक के बाहर लगे सूचना पट्ट पर लगी टैगलाइन भी लोगों को आकर्षित कर रही है।

विज्ञापन


जिसे पढ़, लोगों के मुंह से बस यही शब्द निकल रहे हैं कि काश, हमारा भी खाता इस बैंक में होता।  नोटबंदी के बाद एनआईटी पांच स्थित इलाहाबाद के बाहर लोगों की खासी भीड़ जुट रही थी, लेकिन बैंक प्रबंधन ने क्राउड मैनेजमेंट की ठोस प्लानिंग की, जो अब सफल साबित हो रही है।
विज्ञापन


यहां बैंक हर व्यक्ति को उसकी मांग के अनुरूप भुगतान कर रहा है ताकि वही व्यक्ति बार बैंक के चक्कर ना लगाए। बैंक प्रबंधन तीन दिन तक कैश का इंतजार किए बिना खुद करंसी चेस्ट से कैश लेने पहुंच रहा है। इसके चलते बैंक में कैश की किल्लत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा सबसे बड़ा कदम नियमानुसार ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक कैश देने का उठाया गया है। बैंक के सहायक महाप्रबंधक रमण महाजन ने बताया कि किसी को 20 हजार रुपये की जरूरत है, उसे सिर्फ पांच हजार रुपये दिए जाएंगे तो दो दिन बाद वह फिर लाइन में लगेगा।


ऐसे में भीड़ कम होने वाली नहीं है। इससे अच्छा है कि उसे एक बार में भुगतान किया जाए। इस व्यवस्था को अपनाने से बृहस्पतिवार से शनिवार तक कैश निकालने वाले खाताधारकों की संख्या में कमी आई। सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच बैंक पहुंचने वाले ग्राहकों को प्राथमिकता दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed