{"_id":"682287552176deeca304d410","slug":"waterlogging-may-occur-at-76-places-in-delhi-during-monsoon-places-marked-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मानसून में 76 स्थानों पर हो सकता है जलभराव, चिह्नित किए स्थान; एक्शन प्लान तैयार करने में जुटी एमसीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मानसून में 76 स्थानों पर हो सकता है जलभराव, चिह्नित किए स्थान; एक्शन प्लान तैयार करने में जुटी एमसीडी
Tue, 13 May 2025 05:12 AM IST
विजय पुंडीर
विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 13 May 2025 05:12 AM IST
सार
दिल्ली में हर वर्ष मानसून के दौरान कई इलाकों में जलभराव आम समस्या बन जाती है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एमसीडी ने समय रहते तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानसून सीजन से पहले शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एमसीडी ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार मानसून के दौरान एमसीडी क्षेत्र में 76 स्थानों पर जलभराव होने की आशंका है। इनमें से 68 स्थान एमसीडी ने स्वयं चिह्नित किए हैं, जबकि शेष आठ स्थानों की सूचना यातायात पुलिस ने एमसीडी को दी है। एमसीडी ने जलभराव रोकने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में हर वर्ष मानसून के दौरान कई इलाकों में जलभराव आम समस्या बन जाती है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एमसीडी ने समय रहते तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिन स्थानों की पहचान की गई है उनमें से कई स्थान लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के अधीन आते हैं। एमसीडी ने ऐसे स्थानों के संबंध में संबंधित विभागों को सूचना भेज दी है। एमसीडी अपने अधीन आने वाले सभी स्थानों के लिए एक विशेष एक्शन प्लान पर काम कर रही है।
विज्ञापन
कुछ जलभराव संभावित स्थलों पर स्थायी पंप लगाए जाएंगे, वहीं कुछ स्थानों पर अस्थायी पंपों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही नाले-नालियों की समय रहते सफाई, जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था और जरूरी निर्माण कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
एमसीडी अधिकारियों के अनुसार, एक्शन प्लान में जहां आवश्यक होगा वहां जलनिकासी लाइनों की मरम्मत या विस्तार का कार्य भी शामिल किया जाएगा। बरसात से पूर्व नाले-नालियों की गहराई से सफाई, पंपों की मरम्मत और चालू स्थिति की समीक्षा की जा रही है। जलभराव से राहत देने के लिए कॉल सेंटर, मोबाइल मॉनिटरिंग टीमें और कंट्रोल रूम को भी सक्रिय किया जाएगा। मानसून के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए फील्ड कर्मचारियों को 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।
एमसीडी ने चिह्नित किए जलभराव वाले संभावित स्थल
- पश्चिमी जोन: 100 फीट रोड, मीरा एन्क्लेव, कुलवंत सिंह सेठी मार्ग, हरि नगर, वैदिक मार्ग, जेल रोड (लाजवंती चौक) व माया पुरी चौक (मेट्रो स्टेशन के पास)।
- करोल बाग जोन: राजेन्द्र नगर, बड़ा बाजार रोड व राजेन्द्र नगर।
- सिटी एसपी जोन: रिंग रोड, एसपीएम मार्ग, पहाड़गंज, केला घाट रोड, रामबाग रोड (आजाद मार्केट) जखीरा अंडरपास व आरयूबी किशन गंज।
- केशवपुरम जोन: पीतमपुरा, शकूरपुर, त्रिनगर, अशोक विहार, रूप नगर, सावन पार्क, वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया, अशोक विहार मार्केट व हैदरपुर गांव।
- रोहिणी जोन: रिठाला मेट्रो स्टेशन, बापू पार्क व मंगोलपुरी।
- शाहदरा (दक्षिण) जोन: गीता कॉलोनी रोड श्मशान घाट, गाजीपुर सब्जी मंडी, सीआरपीएफ कैंप, मयूर विहार फेज-3, कागज मार्केट, कोंडली चौक व ईस्ट विनोद नगर।
- नरेला जोन: कराला-मुंडका रोड, रामदेव चौक, नई अनाज मंडी अंडरपास, लामपुर, नरेला-अलीपुर रोड, सुभाष चौक, मुंडका मेट्रो स्टेशन व नांगलोई मेट्रो स्टेशन।
- सिविल लाइन्स जोन: लखनऊ रोड, मलका गंज रोड, 100 फीट बुराड़ी रोड, जहांगीरपुरी, समयपुर अंडरपास व लिबासपुर अंडरपास।