फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water purification plants will be subjected to third party audit for the cleanliness of Yamuna

Delhi : यमुना की स्वच्छता के लिए जलशोधन संयंत्रों का होगा थर्ड पार्टी ऑडिट, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किए आदेश

Thu, 01 May 2025 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 May 2025 01:29 AM IST
सार

यमुना की स्वच्छता के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के जलशोधन संयंत्रों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Water purification plants will be subjected to third party audit for the cleanliness of Yamuna
यमुना का हाल... file

विस्तार

यमुना की स्वच्छता के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के जलशोधन संयंत्रों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराने का आदेश दिया है। इससे संयंत्रों की गुणवत्ता और कार्यकुशलता की सही स्थिति का पता लगाया जा सकेगा।

विज्ञापन


सीएम ने जल बोर्ड मुख्यालय का दौरा किया और यमुना सफाई से संबंधित एक्शन प्लान के संबंध में बैठक की। उन्होंने जल बोर्ड की कार्यप्रणाली, जलापूर्ति व सीवरेज सिस्टम को लेकर कई अहम निर्देश दिए। विभाग की ओर से टैंकर प्रबंधन, शिकायत निवारण प्रणाली और डिजिटल मॉनिटरिंग व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि गर्मी में दिल्ली की सबसे बड़ी चुनौती जलापूर्ति है, लेकिन सीवर व्यवस्था दुरुस्त करना और यमुना की सफाई ये तीनों विषय एक-दूसरे से जुड़े हैं। इन्हीं मुद्दों के समाधान के लिए जल बोर्ड मुख्यालय में जलापूर्ति व्यवस्था, टैंकर संचालन और सीवर नेटवर्क की व्यापक समीक्षा की गई। इसमें जीपीएस आधारित टैंकर जलापूर्ति प्रणाली और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर कैसे पूरे शहर में टैंकरों की वास्तविक समय में आवाजाही पर नजर रखने की प्रक्रिया को समझा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2028 तक सभी कॉलोनियों में होगा सीवर नेटवर्क
सीएम ने कहा कि दिल्ली को 21वीं सदी के अनुरूप जल प्रबंधन मॉडल की जरूरत है। तकनीक से हम जलशोधन व स्वच्छता के नए मापदंड स्थापित करेंगे। दिल्ली में 1226 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइनों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है, जबकि 154 अनधिकृत कॉलोनियों में काम जारी है। साल 2028 तक राजधानी की सभी अनधिकृत कॉलोनियों को सीवर नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा। सभी हाउसहोल्ड को सीवर से जोड़ा जाएगा और स्थानीय स्तर पर सीवेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाएगी।


हर घर को नल से जल देना मिशन : सीएम
सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के हर घर नल से जल मिशन को सफल बनाने में दिल्ली सरकार पूरी ताकत से जुटी है। दिल्ली जल बोर्ड की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार कर हम राजधानी को जल प्रबंधन के क्षेत्र में अग्रणी बनाएंगे। जल वितरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और न्यायसंगत होगी। वर्तमान सरकार एकीकृत योजना के तहत दिल्ली के जल और सीवर व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed