{"_id":"52d92043d3b74b66f89ccdcb77e062ed","slug":"water-pumped-jam-in-ghaziabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए गाजियाबाद में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए गाजियाबाद में लगाया जाम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 23 Nov 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर-13 की कैलाश नगर कालोनी में 15 दिन से बनी पेयजल समस्या झेल रहे गुस्साए लोगों ने रविवार शाम गौशाला अंडरपास जाम कर दिया। करीब 1 घंटे तक रोड जाम कर लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस दौरान विजयनगर और जस्सीपुरा की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हंगामे की सूचना पर पहुंचे नगर निगम, पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
कालोनी के लोगों ने बताया कि 15 दिन से कालोनी में पेयजल आपूर्ति ठप है। लोग हैंडपंप और इक्का-दुक्का घरों में लगे सबमर्सिबल से पानी लेकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
बार-बार शिकायत के बावजूद निगम अधिकारियों और पार्षद ने सुनवाई नहीं की तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा। सूचना मिलने पर सीओ प्रथम डा. विपिन ताड़ा, एसडीएम सदर व निगम के जलकल अभियंता आरके यादव मौके पर पहुंचे।
कालोनीवासियों की शिकायत सुनने के बाद जलकल अभियंता और एसडीएम ने सोमवार तक पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों से आश्वासन मिलने पर लोगोें ने जाम खोला।