फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water production increased by 140 MGD in Delhi in five years

दिल्ली में पानी की कमी होगी दूर: 5 साल में 140 एमजीडी जल का उत्पादन बढ़ा, लोग ट्यूबवेलों का ले रहे सहारा

Mon, 03 Jun 2024 08:22 AM IST
अनुज कुमार विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 08:22 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में पड़ोसी राज्यों से अतिरिक्त पानी नहीं मिलने पर रैनीवेल और ट्यूबवेलों का सहारा लिया जा रहा है। बीते पांच साल में 140 एमजीडी पानी का उत्पादन बढ़ा है।

विज्ञापन
Water production increased by 140 MGD in Delhi in five years
टैंकर से पानी लेते लोग - फोटो : विवेक निगम

विस्तार

दिल्ली अब पानी के मामले में पूरी तरह से पड़ोसी राज्यों पर निर्भर नहीं है। दिल्ली जल बोर्ड ने पानी की कमी को दूर करने के लिए दो महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बोर्ड ने दो योजनाओं के तहत बीते पांच साल में करीब 140 एमजीडी पानी का उत्पादन बढ़ा दिया है। वह एक ओर अपने ज शोधक संयंत्रों में खराब पानी को साफ करके पीने योग्य बना रहा है। वहीं, दूसरी ओर यमुना किनारे विभिन्न स्थानों पर तालाब बनाकर भूजल का स्तर ऊपर उठाने का कार्य कर रहा है। इन स्थानों पर उसने ट्यूबवेल लगाए हैं। दिल्ली जल बोर्ड पांच साल पहले 863 एमजीडी पानी का उत्पादन करता था, लेकिन अब वह एक हजार एमजीडी पानी का उत्पादन करने लग गया है। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि इन पांच सालों में दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से पानी की एक बूंद भी अतिरिक्त नहीं मिली है। इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड ने एक भी नया जल शोधक संयंंत्र नहीं बनाया है। वह पहले की तरह अब भी नौ संयंत्रों में पानी का उत्पादन कर रहा है और रैनीवेल व ट्यूबवेलों से पानी मुहैया कराता है। दिल्ली जल बोर्ड के नौ संयंत्रों में उनकी क्षमता की तुलना में 82 एमजीडी पानी का उत्पादन अधिक होना शुरू हो गया है। यह वह पानी है जो पहले साफ किए जाने वाले पानी में से निकलता है। इस पानी को पहले यमुना नदी व पश्चिमी यमुना नहर में बहा दिया जाता था। मगर अब इस पानी को साफ करके संबंधित संयंत्र से जुड़े इलाकों में आपूर्ति किया जाता है। इस पानी को साफ करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने अपने संयंत्रों में अलग संयंत्र स्थापित किए है।
विज्ञापन


55 एमजीडी अतिरिक्त पानी तालाबों से मिलना शुरू 
दिल्ली सरकार की ओर से बाढ़ के पानी का भंडारण करने की योजना शुरू की गई। इस दिशा में पल्ला से वजीराबाद के बीच यमुना नदी के किनारों पर कई जगह तालाब बनाए गए है। इस तालाबों के कारण उन इलाकों का भूजल का स्तर ऊपर आ गया है और वहां पर ट्यूबवेल लगाए गए है। इन ट्यूबवेबलों से 55 एमजीडी अतिरिक्त पानी मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के उत्पादन का ब्योरा

संयंत  -                2024  -    2019
हैदरपुर  -             241  -      210
सोनिया विहार  -    143  -      140
वजीराबाद  -          134  -     123
भगीरथी  -             112  -      100
चंद्रावल  -               98  -      95
द्वारका  -                52  -      40
नांगलाई  -              44  -      40
ओखला  -               21  -      20
बवाना  -                 20  -     15
रैनीवेल-ट्यूबेवल  -   135  -    80
कुल   -                 1000  -   863

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed