फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water problem may increase the trouble.

गर्मी आते ही छाया पानी का गहरा संकट, परेशान हुए लोग 

Tue, 22 Mar 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 22 Mar 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
Water problem may increase the trouble.
पानी

गर्मी का मौसम आते ही शहर सहित क्षेत्र के कई गांवों में पीने के पानी का संकट गहराने लगा है। जिसके चलते लोग अब हलकान दिखाई दे रहें हैं।  ऐसा नहीं हैं कि पानी के प्यासे लोग अपनी फरियाद लेकर अधिकारियों के पास नहीं गए हों अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद भी लोगों को पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में मोहसर नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते लोगों में जिला प्रशासन व विभाग के प्रति रोष बना हुआ है।

विज्ञापन


बता दें कि जैसे-जैसे मार्च का महीना खत्म होता जा रहा है ठीक वैसे ही इलाके में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। गर्मी के चलते घरों में अब पानी की खपत अधिक मात्रा में होने लगी है। इस बीच घरों तक पानी नहीं आने की शिकायत आम होती जा रही है। जिसको लेकर विभाग को कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि क्षेत्र के कई गांव तो ऐसे हैं जहां पिछले कई सालों से लगातार पानी का गहरा संकट चला आ रहा है। पानी को लेकर गांव बीवां के ग्रामीण सबसे अधिक परेशानी इन दिनों झेल रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में पानी की भारी किल्लत के चलते ग्रामीण टैंकरों से मोल लेकर पानी खरीदकर पी रहें हैं। वहीं इसके अतिरिक्त शहर के वार्ड नंबर 2, 3 और 5 में भी पानी की विकट समस्या है। उक्त वार्ड के लोगों के घरों में जलापूर्ति नहीं होने से उन्हें मजबूरन बोरिंग का खारा पानी पीना पड़ रहा है।

हालांकि इस समस्या के बारे में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समस्या के निदान हेतु फरियाद लगाई जा चुकी है। लेकिन विभाग है कि लोगों की सुनता ही नहीं। संबंधित शिकायत के बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। 


इस बीच लोगों ने मेवात के उपायुक्त से मांग की है कि उनकी पानी की समस्या को कुछ दिनों में हल किया जाए अन्यथा उन्हें सड़कों पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होना पडे़गा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed