Delhi: आतिशी ने पंप हाउस का किया निरीक्षण, बारिश से भर गया था जल; बोलीं- अब पानी की सप्लाई होगी सामान्य
दिल्ली सरकार में जलमंत्री आतिशी ने दिल्ली चन्द्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थित पंप हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान आतिशी ने कहा कि जलबोर्ड ने पंप हाउस में आई समस्याओं को दूर करने के लिए तेजी से काम किया है। अब प्लांट पूरी तरह से ठीक है। पंप हाउस के ठीक होने से अब सेंट्रल दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई सामान्य हो जाएगी।
विस्तार
जलमंत्री आतिशी ने रविवार सुबह दिल्ली जलबोर्ड और शहरी विकास विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ चन्द्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थित पंप हाउस का निरीक्षण किया। पिछले दिनों दिल्ली में अप्रत्याशित रूप से बारिश हुई। सामान्य समय में दिल्ली में पूरे मानसून के दौरान 800 मिमी बारिश होती है, लेकिन दो दिन पहले 24 घंटे में ही 228 मिमी बारिश हो गई। इस कारण चन्द्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थित पंप हाउस में पानी घुस गया। इस कारण पंप हाउस की मोटरों को नुकसान पहुंचा।
अप्रत्याशित बारिश के कारण, चन्द्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पंपिंग हाउस में पानी भरने से मोटरों को नुक़सान पहुँचा।
विज्ञापन
इस कारण सेंट्रल दिल्ली के कई हिस्सों में सप्लाई बाधित हुई। जलबोर्ड ने इस समस्या को दूर करने के लिए तेज़ी से काम किया है और प्लांट लगभग 80% ठीक हो चुका है, और… pic.twitter.com/HVCKLUQGXM— Atishi (@AtishiAAP) June 30, 2024
इस पंप हाउस के जरिए मध्य दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन पंप हाउस के मोटरों को हुए नुकसान के कारण इन इलाकों में सप्लाई बाधित हुई। इस बाबत रविवार को जलमंत्री आतिशी ने पंप हाउस का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पाया कि जलबोर्ड ने तेजी से काम करते हुए पंप हाउस से पानी निकलाने और मोटरों को ठीक करने का काम किया है। मोटरों की मरम्मत पूरी हो चुकी है और अब पानी की सप्लाई भी सामान्य हो जाएगी और लोगों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
साथ ही जलमंत्री आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिल्ली जलबोर्ड, शहरी विकास विभाग सहित सभी संबंधित विभाग प्लांट का जॉइंट इंस्पेक्शन करें, उसके आधार पर प्लान तैयार करें, ताकि आगे किसी भी प्लांट में इस प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।