फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   water level of yamuna river reaches near danger mark in delhi

दिल्लीः खतरे के निशान के पास पहुंचा यमुना का जलस्तर, सरकारी विभाग सतर्क

Wed, 26 Aug 2020 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Aug 2020 05:04 AM IST
विज्ञापन
water level of yamuna river reaches near danger mark in delhi
दिल्ली में यमुना... - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के यमुना नगर स्थित हथिनी कुंड बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की वजह से राजधानी में यमुना का जलस्तर चेतावनी के स्तर 204.50 के करीब पहुंच गया है। इसको देखते हुए बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है। मंगलवार सुबह 10 बजे तक यमुना का जलस्तर 204 मीटर तक दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, हथिनी कुंड बैराज से सुबह 10  बजे तक 7418 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड (क्यूसेक) की दर से पानी छोड़ा गया था। एक क्यूसेक 28.317 लीटर पर सेकंड के बराबर होता है। अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे से नौ बजे तक यमुना का जल प्रवाह इसी दर से बह रहा था। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह आठ बजे तक यमुना का जलस्तर 204.38 दर्ज किया गया था। आम दिनों में हथिनी कुंड बैराज में पानी के बहाव की दर 352 क्यूसेक है, लेकिन इन दिनों हुई भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ा है। यदि पिछले वर्ष के बाद करें तो 18 और 19 अगस्त को जल स्तर 8. 28 लाख क्यूसेक हो गया था। इस वजह से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 206.33 मीटर को पार करते हुए 206.60 मीटर पर पहुंच गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से यमुना के निचले स्तर के इलाकों को भी खाली कराना पड़ा था। वहीं, दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा था कि सरकार बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हमारे पास बाढ़ नियंत्रण प्रणाली तैयार है। यदि हमें इसकी जरूरत होगी तो हमारी प्रणाली पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगी।


जैन के अनुसार, सरकार की यमुना के किनारे सभी इलाकों के लिए योजना तैयार है जो पल्ला गांव से ओखला तक है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग द्वारा 26 से 29 अगस्त के बीच उत्तर पश्चिम भारत में अधिक बारिश होने की संभावना बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed