{"_id":"66662aa7a78c9f45de05e143","slug":"water-crisis-many-people-of-delhi-are-leaving-their-homes-and-going-to-rented-houses-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकट : अपना आशियाना छोड़ किराये के मकान में जा रहे हैं दिल्ली के कई लोग, टैंकर आते ही टूट पड़ती है जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संकट : अपना आशियाना छोड़ किराये के मकान में जा रहे हैं दिल्ली के कई लोग, टैंकर आते ही टूट पड़ती है जनता
Mon, 10 Jun 2024 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:50 AM IST
सार
कई लोगों ने अपना मकान होने के बावजूद दूसरी जगह मकान किराए पर ले लिया,जबकि कुछ ने किराये का मकान बदल लिया है।
विज्ञापन
delhi water crisis
- फोटो : एएनआई
विस्तार
राजधानी में पेयजल संकट गहराने के कारण लोगों ने अपना आशियाना बदलना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने अपना मकान होने के बावजूद दूसरी जगह मकान किराए पर ले लिया,जबकि कुछ ने किराये का मकान बदल लिया है।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके के आंबेडकर विहार निवासी प्रदीप के घर में कई दिनों सेे पानी नहीं आ रहा था। लिहाजा उन्होंने इलाके में एक ऐसा मकान किराए पर ले लिया जिसमें समर्सिबल लगा हुआ है।
विज्ञापन
दूसरी ओर बाहरी दिल्ली इलाके के नजफगढ़, मटियाला, विकासपुरी इलाके में किराए पर रह रहे लोगों ने पानी की कमी के कारण मकान बदलने शुरू कर दिए है। इन लोगों ने उन कालोनियों में मकान किराये पर लिए जहां पानी की दिक्कत नहीं है। नजफगढ़ स्थित गोपाल नगर में रहे सतीश बताते है कि उन्होंने कई दिन से धर्मपुरा में रहना शुरू कर दिया है। उन्होंने यह निर्णय पानी संकट के कारण लिया है। गोपाल नगर में पानी बहुत ही कम आता है। इसी तरह विकास नगर में कई वर्षों तक रहे विक्रम ने भी मकान बदल लिया है।
विज्ञापन
यमुना में पानी कम होने के कारण कई इलाकों में पानी की किल्लत
यमुना में पानी स्तर कम होने व भीषण गर्मी के बीच राजधानी के कई इलाकों में गंभीर पेयजल संकट है। पानी भरने के लिए कई इलाकों के लोग दिन भर टैंकर व पेयजल आपूर्ति का इंतजार करने का मजबूर हो गए है। टैंकर आने पर पानी भरने के लिए लोग टूट पड़ते हैं। कई हजार लीटर पानी से भरा टैंकर कुछ पल में ही खाली हो जाता है। जबकि कुछ इलाकों में दिन के बजाए रात को पानी की आपूर्ति आने के कारण लोग सो नहीं पा रहे है। लिहाजा पानी भरने के लिए लोगों का दिन का चैन व रात की नींद हराम हुई।
राजधानी में सबसे अधिक पानी की समस्या पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली और बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में बनी हुई है। इन इलाकों में कई में पाइप लाइन नहीं होने के कारण पहलेे से टैंकरों में पेयजल आपूर्ति की जाती थी। इस कारण इन इलाकों के निवासियों को हमेशा ही पानी किल्लत का सामना करना पड़ता है।
नई दिल्ली स्थित संजय कैंप निवासी शंभू ने बताया कि उनके यहां दिन में दो-तीन टैंकर आते है, जिनकी संख्या काफी कम है। इस कारण लोग टैंकर आने का दिनभर इंतजार करते रहते हैं।
वहीं, संगम विहार निवासी कमला के अनुसार कई दिन से पानी नहीं आ रहा है और टैंकर से पानी नहीं भर पाती है। क्यों ओखला फेस-दो में भी पेेयजल संकट बना हुआ है। यहां के निवासी पूरी तरह टैंकरों पर निर्भर रहते है। इलाके के निवासी रामनिवास बताते है कि 15 दिन से पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।