{"_id":"2573ad6e4111067f7aaad92fd69b8d27","slug":"water-crisis-jaam-and-broke-police-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का बवालः लगाया जाम, पुलिस की गाड़ियों के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी का बवालः लगाया जाम, पुलिस की गाड़ियों के शीशे तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 May 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में पानी का संकट गहराने लगा है। पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में सोमवार को पानी को लेकर जमकर बवाल हुआ है। इसी इलाके से सोनिया कैंप, अंबेडकर कैंप और राजीव कैंप में पानी की समस्या को लेकर लोगों ने झिलमिल मेट्रो स्टेशन के जाम लगा दिया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस को जब इसकी सूचना दी गई तो पुलिस भारी पुलिस बल के साथ जाम खुलवाने पहुंची। जाम खुलवाने के प्रयास में जब पुलिस ने थोड़ी सख्ती बरती तो लोगों की ओर पुलिस पर पथराव किया गया। इस पथराव में 10 पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गए। पानी के कारण पहले से परेशान लोगों ने पुलिस के बल प्रयोग के बाद पुलिस की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शांति भंग और दंगा करने का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआत में यह विरोध था जो बाद में चलकर थोड़ा हिंसक हो चला। पुलिस ने इस हिंसक कार्रवाई के लिए दर्जन भर से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
इन सब की वजह से जीटी रोड में लंबा जाम लग गया। पुलिस को इसके कारण ट्रैफिक को थोड़ा डायवर्ट करना पड़ा।