फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water crisis in capital Ammonia level rises in Yamuna supply affected in half of Delhi

राजधानी में जल संकट: यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर, आधी दिल्ली में आपूर्ति प्रभावित, फिलहाल राहत के आसार नहीं

Tue, 27 Dec 2022 04:43 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Dec 2022 04:43 AM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारण वजीराबाद, चंद्रावल, बवाना, नागलोई, द्वारका और हैदरपुर जल शोधक संयंत्र से पीने योग्य पानी के उत्पादन में 5 से 15 फीसदी की कमी आई है। इसके कारण साउथ दिल्ली, मध्य दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में जलापूर्ति प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
Water crisis in capital Ammonia level rises in Yamuna supply affected in half of Delhi
दिल्ली जल संकट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से करीब आधी दिल्ली में जलापूर्ति प्रभावित रही। फिलहाल अभी अमोनिया का स्तर घटने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में पानी की आपूर्ति भी बाधित रहेगी। 

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारण वजीराबाद, चंद्रावल, बवाना, नागलोई, द्वारका और हैदरपुर जल शोधक संयंत्र से पीने योग्य पानी के उत्पादन में 5 से 15 फीसदी की कमी आई है। इसके कारण साउथ दिल्ली, मध्य दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में जलापूर्ति प्रभावित हुई है। बोर्ड का कहना है कि हरियाणा क्षेत्र से यमुना नदी में छोड़े जा रहे दूषित जल के कारण अमोनिया का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

बोर्ड ने इसे लेकर आपत्ति भी जाहिर की है। बीते सप्ताह भी यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ा था। दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वह पानी का भंडारण कर उसका सदुपयोग करें। आने वाले कुछ दिनों तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। पानी की कमी होने पर प्रभावित क्षेत्र के लोग दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय से पानी के टैंकर मंगवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed