फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water Crisis Delhi: There is a huge difference between the production and demand of water

Water Crisis Delhi : पानी के उत्पादन और मांग में आया भारी अंतर, आपूर्ति में हर दिन करीब 30 प्रतिशत की कमी

Sat, 01 Jun 2024 04:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 04:52 AM IST
सार

जितना उत्पादन बढ़ाया जाता है, उसे अधिक पानी की मांग बढ़ रही है। इस कारण कई इलाकों के लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
 

विज्ञापन
Water Crisis Delhi: There is a huge difference between the production and demand of water
दिल्ली में जल संकट के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में पानी के उत्पादन व मांग में भारी अंतर आ गया है। जितना उत्पादन बढ़ाया जाता है, उसे अधिक पानी की मांग बढ़ रही है। इस कारण कई इलाकों के लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


जल बोर्ड के अनुसार, वह अपने सभी स्रोतों से प्रतिदिन करीब 1000 एमजीडी पानी का उत्पादन करता है, जबकि राजधानी में 1290 एमजीडी पानी की मांग रहती है। गर्मी के सभी रिकॉर्ड टूटने से पानी की मांग में भी बढ़ोतरी हो गई है। इस तरह पानी के उत्पादन व मांग में 290 एमजीडी (करीब 30 प्रतिशत) का अंतर आ गया है।
विज्ञापन


तीन साल पहले दिल्ली में पानी के उत्पादन व मांग में करीब 200 एमसीडी का अंतर था। तीन साल पहले जल बोर्ड 940 एमजीडी पानी का उत्पादन करता था और मांग 1140 एमजीडी (करीब 18 प्रतिशत) थी। खासकर उन इलाकों में पानी की मांग बढ़ी है जिनमें पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके अलावा जलाशयों से दूरदराज इलाकों में पानी की मांग बढ़ गई है। इस कारण अनेक इलाकों में पेयजल संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ संयंत्रों से होता है उत्पादन
जल बोर्ड ने राजधानी में पेयजल आपूर्ति करने के लिए नौ जलशोधक संयंत्र लगा रखे हैं। इनमें से पांच में मुनक नहर से कच्चा पानी मुहैया होता है। दो संयंत्रों में गंग नहर और दो में यमुना से कच्चा पानी मिलता है। इन नौ जलशोधक संयंत्रों में से चार गत ढाई दशक के दौरान लगाए गए हैं। इसके अलावा जल बोर्ड ने रैनीवेल-ट्यूबवेल से भी पानी का उत्पादन बढ़ाया है।


इससे पहले पूरी दिल्ली में पांच जलशोधक संयंत्रों में पानी का उत्पादन कर आपूर्ति की जाती थी। इस दौरान राजधानी के अधिकतर इलाकों में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा रहता था। दरअसल पानी के उत्पादन व मांग में भारी अंतर रहता था। चार नए संयंत्र बनने के बाद पानी संकट की समस्या काफी हद तक दूर हो गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed