{"_id":"f6be24a64eb084edfc4e2c7237e7371e","slug":"watching-a-movie-at-the-multiplex-molesting-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीप्लेक्स में मूवी देख रही युवतियों से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीप्लेक्स में मूवी देख रही युवतियों से छेड़छाड़
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पाइस मॉल के मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने के दौरान कुछ मनचलों ने युवतियों से छेड़खानी की और उनके विरोध करने पर गाली-गलौच की। उनके साथ मौजूद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला महामंत्री ने जब विरोध किया तो मनचलों ने मल्टीप्लेक्स में मारपीट शुरू कर दी। साथ ही उनकी चेन लूट ली।
विज्ञापन
सेक्टर-22 निवासी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला महामंत्री लघु अग्रवाल सोमवार को घर की महिलाओं व बेटियों के साथ शाम को फिल्म देखने स्पाइस वर्ल्ड के मल्टीप्लेक्स में पहुंचे। जहां उन लोगों की सीट के पीछे कई युवक बैठे थे। वे लगातार युवतियों पर फब्तियां कस रहे थे।
विज्ञापन
इसका लघु अग्रवाल ने विरोध किया। साथ ही मैनेजर को बुला लिया। मैनेजर ने आकर समझाया, इसके बाद भी लड़के नहीं माने। वे लगातार गाली-गलौच और गंदी भाषा का इस्तेमाल करते रहे। लघु अग्रवाल ने बताया कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़कों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उनकी सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन
उन्होंने घटना की जानकारी फौरन सेक्टर-24 थाने में की। सूचना पा कर मौके पर पुलिस पहुंची और युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।