{"_id":"cfcfa8f56b232d42c85542d83c164704","slug":"warnig-to-ban-on-passing-maps","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्शे पास करने पर रोक की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्शे पास करने पर रोक की चेतावनी
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 20 Dec 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम प्रशासन ने सेक्टर-49 स्थित टीपी स्कीम-1 सैनिक कॉलोनी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन पर निगम के खिलाफ भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
निगम प्रशासन ने सोसायटी को चेतावनी दी है कि यदि उसने रवैया नहीं सुधारा तो इस क्षेत्र में प्लॉटों के नक्शे पास कराने पर रोक लगा दी जाएगी।
सैनिक कॉलोनी के लोग काफी समय से साफ पानी, सड़क और सीवर जाम की समस्या से परेशान हैं। इसके लिए वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर निगम प्रशासन से सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
लेकिन निगम ने इस पर असमर्थता जताई थी। इसके बाद आरडब्लूए ने विभिन्न समाचार पत्रों में निगम प्रशासन व अधिकारियों द्वारा सुविधा न देने की लिखित शिकायत की थी। इसी को लेकर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है।
विज्ञापन
निगम के कार्यकारी अभियंता अनिल मेहता का तर्क है कि लाइसेंसशुदा कॉलोनी में निगम द्वारा मूलभूत सुविधाएं तभी उपलब्ध कराई जाती हैं, जब सोसायटी एग्रीमेंट के तहत सभी शर्तों को पूरा करके कंपलीशन सर्टिफिकेट निगम को सौंप दे और कॉलोनी हैंडओवर हो।
निगम प्रशासन का कहना है कि इस सोसायटी द्वारा एग्रीमेंट की शर्तों को निर्धारित समय अवधि में पूरा करना था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है, जिसके लिए सोसायटी को नोटिस भी भेजे जा चुके हैं।
यदि सोसायटी का यही रवैया रहा तो निगम इस क्षेत्र में प्लॉटों के नक्शे पास करने पर रोक लगा देगा।
साथ ही यह भी कहा कि सोसायटी में पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए नगर निगम की रेनीवैल परियोजना के तहत पानी का टैंक बनाया जा रहा है।
जिसके मार्च, 2014 तक पूरे होने की संभावना है। लेकिन जब तक सोसायटी प्रक्रिया पूरी नहीं करेगी, सुविधाएं नहीं दी सकती हैं।