फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Warehouse fire, goods worth millions destroyed.

गोदाम में लगी आग, करोड़ों का सामान हुआ खाक

Wed, 30 Sep 2015 07:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 30 Sep 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
Warehouse fire, goods worth millions destroyed.

मोहना रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। गोदाम के नजदीक तीन ऑफिस और वाहनों का सर्विस स्टेशन भी आग की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


गोदाम मालिक ने करोड़ों रुपये के नुकसान का दावा किया है। आरोप है कि सूचना देने के तीन घंटे बाद दमकल की गाड़ियां वहां पहुंचीं। मनोज सिंगला का अंबेडकर चौक पर फाइल इलेक्ट्रॉनिक के नाम से शोरूम है।

विज्ञापन


मोहना रोड पर उनका इलेक्ट्रॉनिक  सामान का गोदाम है। इसमें रेफ्रिजरेटर, कंप्यूटर, एसी, एलईडी आदि रखे हुए थे। मंगलवार देर रात करीब दो बजे जब गोदाम के पड़ोस में रहने वाले कंवर सिंह रावत पानी पीने के लिए उठे तो उन्होंने देखा कि गोदाम के अंदर से धूआं उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर संपर्क किया और गोदाम मालिक को सूचना दे दी। गोदाम मालिक अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए, तब तक स्थिति बिगड़ चुकी थी। आग की लपटें छत से निकलने लगीं।

दमकल कर्मियों पर लगा देरी का आरोप

Warehouse fire, goods worth millions destroyed.

फायर स्टेशन के 102 नंबर पर जब फोन किया गया, तो लगातार बिजी टोन सुनाई दी। काफी देर बाद दमकल कर्मियों ने फोन उठाया भी तो कर्मचारियों के न होने की बात कहकर बात मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

सूचना पर सिटी थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने फायर स्टेशन पर फोन कर दमकल कर्मियों को तुरंत आने के लिए कहा।

करीब दो घंटे बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन गाड़ी में पानी कम होने की वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल था। आसपास के लोगों के रोष को देखते हुए अन्य फायर स्टेशनों से संपर्क साधा गया।

सुबह करीब  पांच बजे दमकल की आठ गाड़ियां वहां पहुंचीं। खासी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। पुलिस गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे से आग लगने की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed